नयी दिल्ली : देश में उत्पादकता अभियान को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय उत्पादकता परिषदों (एलपीसी) ने दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (एनपीसी) के साथ गहरायी से विचार-विमर्श किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन कई वर्षों के अंतराल के बाद किया गया।
राजधानी में सप्ताहांत पर आयोजित सम्मेलन में एनपीसी के महानिदेशक संदीप नायक ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा निर्धारित लक्ष्य ‘विकसित अर्थव्यवस्था 2047’ के लिए उत्पादकता, नवाचारों और व्यापक आधार वाली उद्योग भागीदारी को बढ़ावा देने में युवाओं और महिलाओं को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता को रेखांकित किया।
इस अवसर पर असम उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष बी.पी. बख्शी ने कहा कि सभी एलपीसी भारतीय अर्थव्यवस्था के पांच लाख करोड़ डॉलर के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में काम करने के लिए उत्साहित हैं। इसी तरह के संकल्प को बड़ौदा उत्पादकता परिषद के अध्यक्ष विपिनचंद्र पटेल ने भी दोहराया उन्होंने कृषि आधारित उद्योगों और सहकारी समितियों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
उत्पादकता अभियान पर एलपीसी, एनपीसी का विचार-विमर्श