इंफाल : मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने बुधवार को थंगमीबंद के चीराओ चिंग इलाके में और हिंगांग के मार्जिंग पोलो कॉम्प्लेक्स इलाके में दो ओपन जिम का उद्घाटन किया। ओपन जिम मुख्यमंत्री की देशी मार्शल आर्ट अकादमी, मणिपुर के तहत स्थापित किए गए। मुख्यमंत्री ने मौके पर लगे उपकरण और मशीन को देखकर हर्ष व्यक्त किया।
ओपन जिम के उचित रखरखाव की आवश्यकता पर बल देते हुए, श्री बीरेन सिंह ने पुलिस अधीक्षक को चेराओ चिंग में ओपन जिम की सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया। इसी दौरान जिम प्रशिक्षकों ने भी मुख्यमंत्री को जिम उपकरणों के उपयोगिता के बारे में जानकरी दी। इस अवसर पर खुमुच्छम जोयकिसन विधायक भी मौजूद रहे।
श्री बीरेन सिंह ने परिसर में सगोल कांगजेई (पोलो) खिलाड़ी की प्रतिमा के चल रहे स्थापना कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभियंता और ठेकेदार से बातचीत कर एक माह के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद में उन्होंने मंत्रीपुखरी में मणिपुर पुलिस मुख्यालय और नागरिक सचिवालय के चल रहे निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया।
बीरेन ने किया ओपन जिम का उद्घाटन