गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कच्छ में पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ रु की हेरोइन के साथ छह गिरफ्तार

भुज : भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में कच्छ जिले के जखौ के निकट अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास से पाकिस्तानी नाव से 350 करोड़ रुपये की हेरोइन के साथ छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
आईसीजी ने ट्वीट करके शनिवार को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल ने एटीएस गुजरात के साथ एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तानी नाव में सवार छह लोगों को गिरफ्तार करके उनके पास से 50 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है, जिसकी कुल कीमत 350 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है।
आईसीजी ने बताया कि उन्हें पाकिस्तानी नाव की सूचना मिली थी, जिसके बाद आज सुबह एक पाकिस्तानी नाव अल साकर में सवार छह लोगों को 350 करोड़ रुपये की कीमत की हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। पाकिस्तानी नाव और उसमें सवार लोगों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास पकड़ा गया है।
उन्होंने बताया कि आगे की जांच के लिए नाव को जखौ लाया जा रहा है। आईसीजी द्वारा एटीएस के साथ पिछले एक साल में यह छठा ऑपरेशन है। एक महीने से भी कम समय में यह दूसरी घटना है। इससे पहले 14 सितंबर को एक पाकिस्तानी नाव से लगभग 200 करोड़ रुपये की 40 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *