गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीएफआई के महाराष्ट्र अध्यक्ष को मध्यप्रदेश पुलिस ने लिया प्रोडक्शन वारंट पर

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के महाराष्ट्र शाखा के अध्यक्ष नासिर नदवी को प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद से रिमांड पर लेकर आई है। गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज संवाददाताओं को बताया कि राज्य पुलिस नासिर नदवी को प्रोडक्शन वारंट पर औरंगाबाद से रिमांड पर लेकर आई है।

27 अक्टूबर तक की रिमांड मिली है। नदवी पर संगठन के सदस्यों को प्रशिक्षण देने और युवाओं को भटकाने के साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और गोवा में संगठन के समन्वय की भी जिम्मेदारी थी। तकनीकी साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर नदवी को पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि संगठन के 12 सदस्य पहले से मध्यप्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *