गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

युवा संसद में छात्राओं ने उठाए ज्वलंत मुद्दे

सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर हुई बहस

राजकीय विद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम

छात्राओं ने विपक्ष स्वरूप आमजन के महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार को घेरा

युवा संसद में 55 छात्राओं ने लिया भाग

विद्यार्थियों को संसदीय शासन प्रणाली को करीबी से जानने और प्रत्यक्ष भागीदारी करने का मिला अवसर

छात्राओं ने पीएम, लोकसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मिनिस्ट्री के तमाम मंत्री, एमपी, मार्शल समेत सत्ता पक्ष-विपक्ष की निभाई अहम भूमिका

युवा संसद सत्र के दौरान पद गरिमा एवं अनुशासन का रखा विशेष ध्यान

जिले में 25 नवंबर तक चलेंगी युवा संसद प्रतियोगिताएंँ

कपिल शर्मा /गौरवशाली भारत

नाॅंगल चौधरी। हरियाणा राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम के तत्वावधान में एवं डाइट महेन्द्रगढ के मार्गदर्शन में बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। युवा संसद में छात्राओं द्वारा सता पक्ष व विपक्ष की भूमिका का बखूबी निर्वहन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला की अध्यक्षता में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम का निरीक्षण एससीईआरटी से प्रशिक्षण प्राप्त राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता संजय शर्मा एवं डाइट प्रतिनिधि मुरारी लाल गुप्ता ने किया।

यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम के दौरान लोकसभा स्पीकर स्वरूप छात्रा शीतल द्वारा पद गरिमा एवं अनुशासन का विशेष ध्यान रखते हुए संसदीय कार्य प्रणाली को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले शपथ ग्रहण किया गया उसके बाद सपा नेता एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत सभा की कार्यवाही शुरू करते हुए सत्ता पक्ष ने अपनी योजनाओं को सामने रखा। इसके बाद जवाबी कार्यवाही में विपक्ष द्वारा सामाजिक एवं ज्वलंत मुद्दों के माध्यम से सत्ता पक्ष को घेरा गया। युवा संसद में विपक्ष की सांसद स्वरूप छात्राओं द्वारा सत्तापक्ष को घेरते हुए अति महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों पर तीखे सवाल उठाए गए और सत्ता पक्ष की मंत्री बनी छात्राओं ने सत्तापक्ष की ओर से बहुत ही संतोषजनक उत्तर युवा संसद में दिए।

ज्वलंत मुद्दों सहित अनेेक विषयों पर प्रश्न काल, शून्य काल में पूछे गए प्रश्न

प्रश्नकाल में महंगाई, बेरोजगारी, कृषि क्षेत्र व किसानों की बदहाली, पर्यटन उद्योग, भ्रष्टाचार एवं राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली टोल वसूली तथा कर्मचारियों की पुरानी पेंशन आदि के मुद्दों पर विपक्ष द्वारा जोर-शोर से सवाल उठाए गए। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर बहस हुई। युवा संसद कार्यक्रम के दौरान विपक्ष स्वरूप छात्राओं द्वारा सतापक्ष को घेरा गया। ज्वलंत मुद्दों के साथ अनेेक विषयों पर प्रश्न काल, शून्य काल में प्रश्न पूछे गए। अंत में बिल समर्थन प्रतिनिधियों सहित ध्वनि मत से लोकसभा में पारित करने अनुसार भूमिका स्वरूप संसदीय कार्य प्रणाली को छात्राओं द्वारा समझा गया।

युवा संसद में अहम भूमिका समेत 55 छात्राओं ने लिया भाग

लोकसभा अध्यक्ष स्वरूप छात्रा शीतल, महासचिव संयुक्त स्वरूप छात्रा सिखा, गीता, प्रिया, मनीषा, मार्शल भूमिका में पूजा, सुनीता ने हिस्सा लिया। संसदीय कार्य प्रणाली के दौरान सत्ता पक्ष संयुक्त स्वरूप विभिन्न भूमिकाओं में प्रधानमंत्री किरदार में कीर्ति, विधि एवं न्याय मंत्री मोनिका, गृह मंत्री ज्योति, वित्त मंत्री शीतल, ऊर्जा मंत्री प्रियंका, सड़क एवं परिवहन मंत्री सिमरन, कार्मिक मंत्री सोनू, गृह राज्य मंत्री मनीषा, पर्यटन मंत्री अंजली, संचार मंत्री कुमकुम, खेल मंत्री आरती, शपथ ग्रहण – निशा, नीतू, पूनम, अतिथि गण – नचिता, नीतू, अधिकारी गण में पूजा, करिश्मा, बिल समर्थन में उर्वशी ने भाग लिया। वहीं विपक्षी नेताओं की भूमिका में छात्रा चंपा, मनीषा, ज्योति, अंजली, रीति, रीना, निधि, गायत्री, प्रिया, आरती, मुस्कान, सोनिया समेत उपाध्यक्ष स्वरूप काजल शामिल रही।

विद्यालय प्राचार्य ने बच्चों के बौद्धिक बल पर किया गर्व

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह रोहिल्ला ने युवा संसद कार्यक्रम समापन के दौरान अपने अध्यक्षीय संबोधन में राजनीतिक जगत में सत्ता पक्ष – विपक्ष के नेताओं और प्रतिनिधियों की भूमिकाओं में छात्राओं के बौद्धिक बल और शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने गौरवशाली भारत को जानकारी देते हुए कहा कि, इस युवा संसद कार्यक्रम में पद गरिमा और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं की विशेष तैयारी करवाई गई। इससे विद्यार्थियों को संसदीय शासन प्रणाली को करीबी से जानने और प्रत्यक्ष भागीदारी करने का अवसर मिला है।

निरीक्षकों ने खामियों सहित बताई उम्दा प्रतियोगिता

निरीक्षक संजय शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को विधायिका संचालन, संसदीय कार्य प्रणाली की बारीकियों एवं खामियों से अवगत कराया साथ ही उन्होंने छात्राओं के मनोबल को बढ़ाते हुए उन्हें युवा संसद की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उम्दा प्रदर्शन करने की शुभकामनाएंँ दी। उन्होंने इस आयोजन के अच्छे मंचन के लिए विद्यालय के प्राचार्य विक्रम सिंह सहित आयोजन करता स्टाॅफ़ का धन्यवाद किया।

निरीक्षक संजय शर्मा ने गौरवशाली भारत को युुवा संंसद कार्यक्रम संबधित शेड्यूल के बारे में विस्तार से ज़िक्र करते हुए कहा कि, नाँगल चौधरी ब्लॉक में दिनांक 14,15 को मांदी, बाॅयल ग्राम सहित शेड्यूल अनुसार दिनांक 16 को नाँँगल चौधरी गर्ल्स स्कूल में संसदीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। आगामी प्रोग्राम गुरुवार दिनांक 17 नवंबर को थनवास स्कूल में युुवा संंसद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा नारनौल, कनीना, महेंद्रगढ़, अटेली स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शेड्यूल दिनांक अनुसार युुवा संंसद प्रतियोगिताएंँ आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि, शेड्यूल अनुसार प्रतियोगिताएँ 14 नवंबर से प्रारंभ हुई थी जो 25 नवंबर तक चलेेगी।

छात्राओं के प्रशिक्षण में राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता का विशेष योगदान

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नौवीं से प्लस-टू की छात्राओं को विशेष प्रशिक्षण में निपुण करते हुए राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता शीशराम जीन्दड़ और पीजीटी फाइन आर्ट प्रवक्ता अंजू द्वारा छात्राओं को संसदीय कार्य प्रणाली की जानकारी एवं प्रश्नोत्तर तैयार किए गए। उन्होंने छात्राओं को जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण में पूरजोर प्रयास किया। इस युवा संसद कार्यक्रम के अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य समेत समस्त स्टाॅफ़ सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *