गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चतुर्वेदी ने किया कांग्रेस राज को उखाड फेंकने का आह्वान

अजमेर : राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और जन साधारण से राज्य में वर्तमान कांग्रेस राज को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया है। चतुर्वेदी आज अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर ब्रह्मा मंदिर चौक पर भाजपा की जन आक्रोश महासभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2018 में अशोक गहलोत एवं सचिन पायलट जिस तरह जनता को झूठ का पुलिंदा देकर सत्ता पर काबिज हुए और जो वादे उन्होंने किए वे आज एक भी धरातल पर नहीं है। सरकार का पूरा समय आपसी खींचतान और लड़ाई में निकल गया और मुख्यमंत्री को सत्ता बचाने के लिए उनके कहे वाक्यों के अनुसार निकम्मे और गद्दार लोगों का साथ रखते हुए सत्ता बचानी पड़ रही है। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 में इस निकम्मे कांग्रेस राज को उखाड़ फेंके और बाहर का रास्ता दिखाए।

उन्होंने प्रदेश में भीषण सर्दी में भी बिजली के संकट और महंगी बिजली जैसे मुद्दों के साथ साथ महंगाई, भ्रष्टाचार, बेपटरी कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, किसानों की उपेक्षा, उनका ऋण माफ नहीं होना जैसे मुद्दों पर भी खुलकर बोला। जन आक्रोश सभा में पूर्व मंत्री पुष्पेंद्र सिंह, ओबीसी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना, पूर्व जिला प्रमुख सरिता गैना, अजमेर देहात भाजपा अध्यक्ष देवीशंकर भूतड़ा, पुष्कर विधायक सुरेश सिंह रावत ने भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *