गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोधगया स्थित सब्जी मार्केट की 20 दुकानों में लगी आग

गया : बिहार में गया जिले के बोधगया थाना क्षेत्र में मंगलवार को सब्जी मार्केट में 20 दुकानों में आग गयी, जिससे लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बोधगया स्थित सब्जी मार्केट में एक दुकान में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने आसपास के 20 दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान दुकान में रखे कई रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग लगने से छह मोटरासाइकिल समेत लाखो रूपये मूल्य की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *