गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बैंक के गार्ड की हत्या कर लूट

छपरा : बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा पर पहुंचे हथियारबंद अपराधियों ने गुरूवार के दिन में अंधाधुंध गोलीबारी कर एक गार्ड की हत्या और एक गार्ड को जख्मी कर लगभग 12 लाख रुपए से ज्यादा की राशि लूट ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ हथियारबंद अपराधी रेलवे अस्पताल के समीप स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जिसके कारण बैंक के एक गार्ड की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। जबकि दूसरा घायल हो गया। इसके बाद अपराधी बैंक की शाखा में घुस कर लगभग 12 लाख रुपए से ज्यादा की राशि लूट कर फरार हो गए। इस बीच घटना की सूचना पर सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। बैंक सीसीटीवी कैमरे में घटना का पूरा वाकया कैद हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *