गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आंध्र में छात्र को दोस्तों ने जलाया

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश में बापटला जिले के राजोल गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय छात्र को उसके दोस्तों द्वारा कथित तौर पर पेट्रोल डालकर जलाये जाने की घटना सामने आयी है। पुलिस ने आज यहां बताया कि मृतक अमरनाथ 10वीं कक्षा में पढ़ता था। जब वह ट्यूशन से लौट रहा था , तभी वेंकटेश्वर रेड्डी ने दो अन्य लोगों के साथ कथित तौर पर अमरनाथ पर पेट्रोल डालाकर आग लगा दी। उसे आग की लपटों में घिरा देख राहगीरों ने आग बुझाई और उसे गुंटूर के सरकारी सामान्य अस्पताल (जीजीएच) में भेजा।
उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से झुलसे अमरनाथ की जीजीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक ने अपने मृत्यु पूर्व बयान में आरोपियों के नामों का उल्लेख किया है। मृतक अमरनाथ के दादा रेड्डय्या ने मीडिया को बताया कि आरोपी वेंकटेश्वर रेड्डी पिछले कुछ महीनों से अमरनाथ की बड़ी बहन को परेशान कर रहा था जिसका मृतक ने कड़ा विरोध किया था। इस बात से नाराज होकर वेंकटेश्वर रेड्डी ने अमरनाथ को पेट्रोल डालकर जला दिया। तेलूगु देशम पार्टी के विधायक अनागनी सत्य प्रसाद ने छात्र को जलाए जाने की घटना की निंदा की और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *