गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में अवैध शराब बरामद

राजकोट : गुजरात में राजकोट जिले के गोंडल तालुका क्षेत्र में शुक्रवार को 53 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद करके चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर बिलीयाणा गांव के निकट खुले प्लॉट पर छापा मारा गया। इस दौरान मौके से शराब की 12096 बोतलें, सात मोबाइल फोन, छह वाहन, नकद 19,830 रुपये सहित कुल 1,07,44,370 रुपये कीमत का अन्य सामान जब्त करके चार लोगों को पकड़ लिया गया। इसमें से शराब की कीमत 53,71,140 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके इस सिलसिले में अन्य 13 लोगों को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *