अमरवाती : उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम में अगले 24 घंटों के दौरान विभिन्न जगहों पर भारी बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने शनिवार को अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट में बताया कि अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में विभिन्न जगहों पर बिजली चमकने के साथ ही गरज के साथ बौछारे पड़ने की संभावना है। अगले 48 दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में गर्मी, उमस और बेचैन कर देने वाला मौसम रहने के आसार हैं।
अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा कुछ जगहों पर हल्की से मध्य स्तर की बारिश हो सकती है या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में कुछ जगहों पर तथा रायसीमा में एक या दो जगहों पर बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश तथा रायलसीमा में इस दौरान कमजोर रहा।
उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भारी बारिश के आसार