गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भरतपुर : राजस्थान के भरतपुर में रूपवास के कांदौली में 6 महीने की एक गर्भवती महिला द्वारा फाँसी का फंदा लगा आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका 21 वर्षीया आरती तथा उसकी बड़ी बहन 25 वर्षीया पूजा की शादी रूपवास के कांदौली में दो भाइयों से हुई थी। 15 दिन पहले ही मृतका के पति सुरजीत की मां का निधन हो गया। इसलिए वह छुट्टी लेकर अपने घर आया हुआ था।

आरती और सुरजीत के पास कोई बच्चा नहीं था। आरती 6 महीने की गर्भवती थी। जब आरती के परिजन कमरे में गए तो उन्होंने आरती के शव को कमरे में फंदे से लटका देख उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शव को नीचे उतारा। आरती के पीहर पक्ष को भी घटना की सूचना दी गई। फिलहाल आरती के पीहर पक्ष की तरफ से भी कोई शिकायत नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *