गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड में भीषण सड़क हादसा में 5 लोगों की मौत

रांची : झारखंड में रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित दानिश पेट्रोल पंप के समीप भीषण सड़क हादसा में आज 5 लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भुरकुंडा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने दो मोटरसाइकिल सहित सड़क किनारे खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे घटनास्थल पर ही 5 लोगों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने पतरातू – रामगढ़ मुख्य पथ को जाम कर दिया है।घटना के बाद मौके पर पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी सहित बरकाकाना ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मृतकों में तीन महिला , एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *