गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

राज्यपाल रमेश बैस से एयरफोर्स एसोसिएशन, झारखंड का एक शिष्टमंडल ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की

रांची : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से आज एयर कोमोडोर ए०के० अधिकारी (रि०) के नेतृत्व में एयरफोर्स एसोसिएशन, झारखंड का एक शिष्टमंडल ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की। राज्यपाल को इह अवसर पर एयरफोर्स एसोसिएशन द्वारा फ्लैग भी लगाया गया। राज्यपाल से पूर्व वायु सैनिकों से उनके अनुभवों को साझा किया तथा उनके वर्त्तमान क्रियाकलापों पर चर्चा की।
राज्यपाल को एयर कोमोडोर द्वारा एयरफोर्स एसोसिएशन, झारखंड की स्थापना तथा इसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी। शिष्टमंडल में एसोशिएशन के उपाध्यक्ष विंग कमांडर घनश्याम सिंह समेत अन्य सम्मिलित थे। इस बीच राज्यपाल श्री बैस से आज आई०आई०एम०, राँची के निदेशक प्रो० दीपक कुमार श्रीवास्तव ने राज भवन में भेंट की तथा राज्यपाल को संस्था की शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *