गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दुर्घटना हिमाचल बस

शिमला : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिलें में भारी बारिश के चलते चंबा-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के समीप एक निजी बस खाई में गिरने से बाल-बाल बची। बस में 26 यात्री सवार थे, जिनमे स्कूल व कॉलेज जाने वाले छात्र भी शामिल थे। गनीमत यह रही कि बस यहां लगे बैरिकेड्स के साथ रूक गई अन्यथा बड़ा हादसा पेश आ सकता था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह निजी बस हड़सर से इंदौरा रूट के लिए रवाना हुई थी।

मगर जैसे ही बस प्रंघाला के समीप पहुंची तो मार्ग पर कीचड़ होने से बस फिसल गई। चालक सुखबीर ने बताया कि सड़क पर काफी कीचड़ होने के कारण बस फिसली है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित है। ये भी बताया जा रहा है कि सड़क पर गोबर बिखरा हुआ था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *