शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में दो वर्ष की बच्ची शनिवार को बोरवेल के गहरे गड्ढे के गिर गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर बिग्रेड टीम ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाल लिया। अपर पुलिस अधीक्षक सुधीर जायसवाल ने शनिवार को बताया कि निगोही क्षेत्र गांव बिरासिन में लगभग दो वर्ष की बच्ची रिचा गुप्ता घर के सामने खेलते हुए 25 फीट बोरवेल के गड्डे में गिर गई। फायर बिग्रेड टीम ने जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से बोरवेल के पास में गड्ढा कर दो घंटे बाद सकुशल बाहर निकाल लिया गया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण करने के बाद परिजनों के हवाले कर दी गई।