गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जी-20 बैठक के दौरान ड्रोन, यूएवी उड़ाने पर प्रतिबंध

चेन्नई : तमिलनाडु में ग्रेटर चेन्नई सिटी पुलिस ने जी-20 के तीसरे सस्टेनेबल फाइनेंस वर्किंग ग्रुप (एसएफडब्ल्यूजी) की बैठक के मद्देनजर शनिवार से पांच दिनों के लिए ड्रोन और मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) को उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बैठक यहां से करीब 55 किलोमीटर दूर मामल्लपुरम में 19 जून से 21 जून तक होगी।
प्रतिष्ठित आयोजन के लिए विदेशी गणमान्य लोगों के शहर और प्रसिद्ध विरासत स्थल ममल्लापुरम का दौरा करने की संभावना को देखते हुये सुरक्षा कारणों से ड्रोन और यूएवी की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस ने कहा कि ठहरने या यात्रा के आसपास के क्षेत्रों और ग्रेटर चेन्नई पुलिस सीमा में विदेशी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा यात्रा किए जाने वाले मार्गों को ‘रेड जोन’ घोषित किया गया है और रविवार से गुरुवार तक पांच दिनों के लिए ड्रोन कैमरों और अन्य यूएवी के उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *