दुमका : झारखंड में दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को पेड़ से लटका एक छात्रा का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बड़तल्ला गांव में पेड़ से लटका एक किशोरी का शव बरामद किया गया है। किशोरी जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र के आमगाछी गांव की रहने वाली थी। वह 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी और पिछले पांच दिनों से घर से गायब थी। सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिये फूलों झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
दुमका में पेड़ से लटका छात्रा का शव बरामद