गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बोकारो : दहेज हत्या मामले में युवक को उम्रकैद

बोकारो : झारखंड में बोकारो जिले की अदालत ने मंगलवार को दहेज हत्या के एक मामले में युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनायी। तेनुघाट व्यवहार न्यायालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश (द्वितीय) अनिल कुमार की अदालत ने यहां मामले में सुनवायी के बाद दहेज हत्या के मामले में जिले के कसमार थाना क्षेत्र के गरी गांव निवासी विवेक चौबे को सश्रम आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। अदालत ने अभियुक्त पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
लोक अभियोजक विजय कुमार ने बताया कि 28 जून 2020 को विवेक की शादी पेटरवार थाना क्षेत्र के गागी गांव निवासी शशि भूषण चौबे की पुत्री से हुई थी। 03 अक्टूबर 2020 को विवेक ने अपने ससुर को फोन किया कि उसकी पुत्री ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर शशि भूषण चौबे जिले के कसमार थाना क्षेत्र के गरी गांव स्थित अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी के गले में फंदा लगा हुआ है। उनका मानना था कि दामाद विवेक चौबे ने उसकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *