गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बस पलटी : दस घायल, तीन गंभीर

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के ग्वालियर देवास फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक पुल के पास अहमदाबाद से भिंड जा रही एक निजी यात्री बस के पलटने से लगभग 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दुर्घटना में घायलों को निकटवर्ती मोहना के स्वास्थ्य केंद्र एवं शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण बस की तेज रफ्तार होना तथा टायर फटने बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *