गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

निरीक्षक पर भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा दर्ज

चंडीगढ़ : हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने शुक्रवार पानीपत में कार्यरत निरीक्षक बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र पर भ्रष्टाचार के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है । इस मामले में आरोपी धर्मेंद्र को गुरुवार देर शाम एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया गया, जबकि आरोपी निरीक्षक बिलासाराम मौके से फरार हो गया।
सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि एसीबी की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पानीपत के सेक्टर -13/17 पुलिस थाना प्रभारी बिलासाराम तथा निजी व्यक्ति धर्मेंद्र द्वारा शिकायतकर्ता के दोस्त का नाम प्राथमिकी में से निकालने के बदले में एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ एसीबी करनाल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करते हुये कार्रवाई की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *