गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दो बसों की टक्कर : चार की मौत, 30 से ज्यादा घायल

चेन्नई : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में कुड्डालोर-पनरुति राजमार्ग पर मेलपट्टमपक्कम के समीप आज अपराह्न दो निजी बसों की टक्कर में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी और 30 से अधिक यात्री घायल हो गये हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एक बस पनरुति से कुड्डालोर जा रही थी विपरीत दिशा से आ रहे दूसरी बस ने कुड्डालोर से पनरुति जा रही थी। कुड्डालोर जा रही बस का दाहिना टायर फटने से चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वह विपरित दिशा से आ रही दूसरी बस से टकरा गई। जिसमें चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए लोगों में एक बस चालक, परिचालक और दो यात्री शामिल हैं।
पुलिस, दमकल सेवा एवं बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुड्डालोर के जिलाधिकारी ए. अरुण थंबूराज एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय सरकारी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने दुर्घटना में मारे गए लोगों की मौत पर गहरा दुख और पीड़ा व्यक्त की और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की, जबकि गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये और मामूली रूप से घायल लोगों को 25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की।
बयान अनुसार, स्टालिन ने मंत्री एम आर के पनीरसेल्वम और सी वी गणेशन तथा जिलाधिकारी को राहत उपायों के लिए समन्वय करने तथा दुर्घटना में घायल हुए लोगों को उचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना भी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *