नई दिल्ली : निजी क्षेत्र के फेडरल बैंक ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 853.74 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के 600.66 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में 42.13 प्रतिशत अधिक है। बैंक के प्रबंध निदेशक श्याम श्रीनिवासन ने आज निदेशक मंडल की बैठक के बाद वित्तीय लेखाजोखा पेश करते हुये संवाददाताओं को यह जानकारी। उन्होंने कहा कि ब्याज से होने वाली आमदनी बढ़ी है। जून में समाप्त इस पहली तिमाही में उसकी ब्याज से होने वाली आमदनी 19.57 फीसदी की बढ़त के साथ 1,918.59 करोड़ रुपये पर रही जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 1,604.51 करोड़ रुपये पर रहा था।
उन्होंने कहा कि इस तिमाही में कुल आय 5756.94 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की 4081.48 करोड़ रुपये की तुलना में 41.05 प्रतिशत अधिक है। पहली तिमाही में फेडरल बैंक का सकल एनपीए तीमाही आधार पर 2.36 फीसदी से बढ़कर 2.38 फीसदी पर रहा है। वहीं, शुद्ध एनपीए तिमाही आधार पर बिना बदलाव के 0.69 पर बरकरार रहा है। इस अवधि में बैंक द्वारा 155.6 करोड़ रुपये के प्रावधान किये गये हैं जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 116.7 करोड़ रुपये रहा था।
फेडरल बैंक का मुनाफा 42 प्रतिशत बढ़ा