गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फिरोजबाद में टायर रिसायकल फैक्ट्री में आग, तीन झुलसे

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश मे फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार रात में टायरो को रिसायकल करने वाली फैक्ट्री में लग जाने से तीन कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात हुये हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस प्रशासन‌और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित कर घायल हुए कर्मचारियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
झुलसे कर्मचारियों में मध्य प्रदेश के विशाल , राहुल और फैरूलाल है‌। ‌घायलो का सरकारी ट्रामा सेंटर के वर्न वार्ड में उपचार जारी है। बताया गया है ‌कि रितेश गोयल फैक्ट्री का संचालन किराए पर बिल्डिंग लेकर कर रहे थे। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण फैक्ट्री में रखे हुए तेल के स्टॉक में आग लगना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *