गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फायरिंग : बाइक सवार दो युवक घायल

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा से अपने गांव जा रहे बाइक सवार तीन युवकों पर अज्ञात व्यक्ति ने फायरिंग कर दी जिससे दो घायल हो गए। घटना हलेड ग्राम के निकट हुई है। जानकारी के अनुसार भीलवाड़ा से आज शाम बाइक पर अपने घर लौट रहे 3 लोगों पर सामने से बाइक पर आए लोगों ने फायरिंग कर दी जिससे हासियास ग्राम के रहने वाले दिलीप सिंह (25) एवं व कुलदीप सिंह (24) घायल हो गए जबकि मोनू बाल-बाल बच गया। घायल दोनों युवकों को उपचार के लिए महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *