गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाहौल स्पीति की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी

ठंड बढ़ी, काजा और लेह मार्ग में वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया
कुल्लू :
हिमाचल के जिला क़ुल्लू में और जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की तमाम ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। जिससे घाटी में ठंड बढ़ गई है। तापमान गिरने के कारण घाटी की सड़कों में ब्लैक बर्फ जमनी शुरू हो गई है। लिहाज़ा, क्चक्रह्र द्वारा दिए गए रोड़ स्टेटस के आधार पर सुमदो-काज़ा-ग्राम्फू राष्ट्रीय राज मार्ग-505 और राष्ट्रीय राजमार्ग मनाली-लेह-03 में वाहनों की आवाजाही के लिए समय निर्धारित किया गया है।
एसपी लाहुल स्पिति मानव वर्मा ने बताया कि सुमदो-काज़ा-ग्राम्फू मार्ग में वाहन सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक ही आ जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में कुंजम पास में ब्लैक आइस जम रही है जिस कारण वाहनों की आवाजाही को खतरा बना हुआ है। इसके अलावा मनाली-लेह मार्ग में भी सुबह 9 से शाम 3 बजे तक वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारित किया है।
घाटी में तापमान गिरा
लाहौल स्पीति की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से घाटी का तापमान गिरावट दर्ज की गई है। जिसमें केलांग में 0.4, कल्पा में 3.5, मनाली में 7.0, कुफरी 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। पर्यटन नगरी मनाली में मौसम ने करवट ली है। जहां मौसम में बदलाव के चलते ठंड बढ़ गई हैं। मनाली की पहाड़ियों में सोमवार रात से ही मौसम में बदलाव के बाद बर्फबारी शुरू हुई है। जिसके चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *