अमरावती : उत्तर तटीय आंध प्रदेश, यानम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले 48 घंटों में अति भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। दैनिक मौसम रिपोर्ट के अनुसार आज से अगले मंगलवार तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बौछार पड़ने का अनुमान हैं।
उन्होंने बताया कि आज उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के अलग-अलग हिस्सों पर 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी तेज़ हवाएँ चलने के आसार हैं जबकि रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर आज और शनिवार को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं। इसके अलावा 25-27 जून तक उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा और दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर 23-27 जून तक हल्की से मध्यम बारिश या फिर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है। इसके अलावा पार्वतीपुरम मान्यम, पश्चिम गोदावरी जिलों और पलनाडु जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई।
इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर और रायलसीमा के एक या दो स्थानों पर बारिश हुई, जबकि इसी अवधि में केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के यानम में मौसम शुष्क रहा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में सक्रिय है और रायलसीमा में कमजोर पड़ रहा है।
आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के आसार