हैदराबाद : तेलंगाना में अगले चौबीस घंटों में कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग केन्द्र ने शुक्रवार को कहा कि अगले चौबीस घंटों में तेलंगाना के निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, रंगारेड्डी, विकाराबाद, महबूबनगर, नागरकुरनूल, वानापर्थी, नारायणपेट, जोगुलम्बा गडवाल जिले में भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।
मौसम की एक दैनिक रिपोर्ट के अनुसार तेलंगाना में आज से लेकर अगले मंगलवार तक कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और पड़ोसी पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र अब तेलंगाना और आसपास के विदर्भ पर समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर स्थित है। एक विशेष मौसम बुलेटिन में कहा गया है कि एक ट्रफ रेखा तटीय आंध्र प्रदेश से आंतरिक महाराष्ट्र तक जाती है और समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली हुई है।
तेलंगाना में अगले चौबीस घंटों में भारी बारिश के आसार