जयपुर : राजस्थान में एनफोर्समेंट एजेंसियों द्वारा गत एक मार्च से अब तक करीब 390 करोड़ रुपए मूल्य की नशीली दवा, शराब, कीमती धातु, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि सहित अन्य अवैध सामग्री पकड़ी जा चुकी है।
निर्वाचन विभाग के अनुसार इस दौरान राज्य की पुलिस ने 296 करोड़ रुपए की अवैध सामग्री जब्त की। इसी तरह आयकर विभाग ने 39 करोड़, आबकारी विभाग ने 5़ 7 करोड़, राज्य जीएसटी 24 करोड़, वन विभाग ने 3़ 67 करोड़, सीमा शुल्क विभाग ने 5़ 13 करोड़ , सीजीएसटी 1़ 18 करोड़, डीआरआई 3़ 44 करोड़, एनसीबी 8़ 87 करोड़ ट्रांसपोर्ट 2़ 30 करोड़ एवं अन्य ने 0़ 60 करोड़ रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की गई। राज्य में आचार संहिता लागू होने 16 मार्च से अब तक सी-विजिल‘ एप पर 2162 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें 778 शिकायतें सही पाई गई और इनमें 741 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया।
एक मार्च से अब तक 390 करोड़ की पकड़ी अवैध सामग्री