गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया समूह की आज अहम बैठक

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद इंडिया समूह के नेता बुधवार को यहां एक अहम बैठक करेंगे जिसमें नतीजों के बाद की रणनीति तैयार की जायेगी। मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर कहा, “इंडिया समूह के नेता आज शाम 18.00 बजे 10, राजाजी मार्ग पर चुनाव नतीजों और उसके बाद की रणनीति पर चर्चा करने के लिए बैठक करेंगे।” बैठक के लिए इंडिया समूह के नेता राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने लगे हैं।
इससे पहले कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार बनाने का दावा करने सहित भविष्य की रणनीतियों पर केवल गठबंधन की बैठक में ही चर्चा की जायेगी, जिसने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने सभी गठबंधन सहयोगियों का सम्मान करती है। श्री गांधी ने वायनाड (केरल) और रायबरेली (उत्तर प्रदेश) दोनों संसदीय सीटों पर काफी बड़े अंतर से जीत हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *