गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्तिक आर्यन बने डाबर रैड बे फ्रैश जैल के ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली : रोजमर्रा की उपभोक्ता वस्तुयें बनाने वाली कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को डाबर रैड बे फ्रैश जैल के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि डाबर ने आयुर्वेदिक टूथपेस्ट ब्राण्ड ‘डाबर रैड’ का विस्तार करते हुए नए जैल टूथपेस्ट- डाबर रैड बे फ्रैश जैल का लॉन्च किया है।

डाबर रैड पहले से देश के हर 3 में से 1 परिवार में मौजूद है, ऐसे में नए जैल टूथपेस्ट के लिए कार्तिक आर्यन को ब्रांड एंबेसडर बनाने से खासतौर पर युवा भारतीयों में ब्रांड की पहुंच और भी मजबूत होगी। ब्रांड जनरेशन ज़ी एवं मिलेनियल्स (आज की पीढ़ी के युवाओं) को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने ब्रांड एंबेसडर के साथ एक अभियान भी शुरू किया है। जिसमें ओरल हाइजीन (मुंह की सफाई) के बारे में बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *