गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

महाराष्ट्र : यवतमाल में दूषित खाने से सरकारी विद्यालय की 63 लड़कियां बीमार

यवतमाल/नागपुर : महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के मारसुल में सरकारी विद्यालय सह छात्रावास में दूषित खाना खाने से कम से कम 63 लड़कियां बीमार पड़ गई।
चिकित्सा अधिकारी विशाल दवाने ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना कथित रूप से शनिवार की रात को महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के उमरखेड़ तहसील के मारसुल में अनुसूचित जाति की लड़कियों के सरकारी आवासीय विद्यालय और छात्रावास में हुई। खाना खाने के बाद लगभग 63 लड़कियों ने बेचैनी, पेट दर्द और उल्टी की शिकायत की।
उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभावित लड़कियों का उपचार करने के बाद कुछ हल्के गंभीर मामले वाली लड़कियों को आगे इलाज कराने के लिए उप-सरकारी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।
आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *