कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को घोषणा की कि आधारभूत संख्यात्मकता के मापदंड पर वैश्विक न्यूनतम प्रवीणता स्तर के समान अथवा उससे ऊपर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के मामले में राज्य देश के सभी राज्यों में पहले स्थान पर है।
सुश्री बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा ,“ मुझे यह घोषणा करते हुये अत्यन्त प्रसन्नता है और मेरा दिल गर्व भर गया कि वैश्विक मूलभूत संख्यात्मकता के मानदंड पर न्यूनतम प्रवीणता स्तर पर या उससे ऊपर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के मामले में पश्चिम बंगाल देश के सभी राज्यों में पहले स्थान पर है। ”
यह अध्ययन एनसीईआरटी ने आयोजित कराया है और भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा प्रकाशित किया गया है।
उन्होंने आगे कहा, ”सभी छात्रों, अभिभावकों और शिक्षण समुदाय को मेरी ओर से हार्दिक बधाई। उत्कृष्टता के साथ हमारा प्रयास कभी न रुके।”
बंगाल की प्रथम रैंकिंग से हर्षित ममता