गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मनाली ग्राम्फु काजा मार्ग बहाल

शिमला : हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में मनाली-ग्राम्फु-काजा मार्ग बहाल हो गया है लेकिन जोखिम अभी भी बरकरार है। ग्राम्फु से लोसर तक जगह-जगह पर पत्थर गिर रहे हैं तथा दोहरी नाले की हालत भी दयनीय हो गई है। आने जाने वाले वाहनों को भारी क्षति पहुंच रही है। लाहुल स्पीति प्रशासन ने हालात को देखते हुए फोर व्हील ड्राइव वाहनों पर ही सफर की अनुमति दी है। कुंजम दर्रा बहाल होने से मनाली व काजा के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई है।

सैंकड़ो पर्यटक चन्द्रताल होते हुए काजा व मनाली आ जा रहे हैं। वाहन चालक नरेंद्र व प्रीतम ने बताया कि सड़क की हालत खराब है तथा जगह-जगह पत्थर गिर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोहरीनाले में दोपहर बाद पानी बढ़ रहा जिस कारण वाहन नाले में फंस रहे हैं। उन्होंने बीआरओ से आग्रह किया कि डोहरनी नाले की हालत को प्राथमिकता में सुधारा किया जाए ताकि काजा व चन्द्रताल आने जाने वाले पर्यटक बिना दिक्कत के आ जा सके।

उन्होंने कहा कि ग्राम्फु से लोसर तक सड़क की हालत बहुत खराब है तथा सफर कष्टदायक हो गया है। लाहुल स्पीति प्रशासन ने पर्यटकों व वाहन चालकों से ग्राम्फु व लोसर के बीच संभलकर सफर करने की सलाह दी है। बीआरओ कमांडर कर्नल शबरिश वाचली ने बताया कि दर्रों की बहाली के बाद सड़कों की हालत सुधारी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *