गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ओडिशा में पारा 44 डिग्री के पार

भुवनेश्वर : ओडिशा के पश्चिमी हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है, जिससे सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बलांगीर, बौध, झारसुगुड़ा, बरगढ़ और सोनपुर में दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि पश्चिमी ओडिशा के अधिकांश अन्य स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। बलांगीर और बरगढ़ दोनों जगहों पर दिन का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कुछ जिलों में गर्म मौसम और लू की स्थिति बने रहने के आसार हैं।
अगले पांच दिनों के दौरान ओडिशा के जिलों में अधिकतम तापमान (दिन के तापमान) में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने के अनुमान हैं। इसी अवधि में ओडिशा के जिलों में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से चार-छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों को दिन के समय 11 बजे तीन बजे तक घर से बाहर जाने पर एहतियाती बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग ने सुंदरगढ़, झारसुगुडा, बारगढ़, संबलपुर, देवगढ़, अंगुल, ढेंकानाल, क्योंझर, मयूरभंज, सोनपुर, बौध, बोलांगीर, नयागढ़, कटक और खुर्दा जिले के कुछ स्थानों पर पहले ही आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है, जो प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। अगले कुछ दिनों तक स्थिति बने रहने के आसार हैं। नुआपाड़ा, कालाहांडी, कंधमाल, गंजम, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, कटक, जगतसिंहपुर, पुरी जिले में एक या दो स्थानों पर लू चलने के अनुमान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *