गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तमिलनाडु के होसुर में बनेगा नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा : स्टालिन

चेन्नई : एम के स्टालिन ने होसुर में एक नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण की राज्य विधानसभा में गुरुवार को घोषणा की। विधानसभा में नियम 110 के तहत श्री स्टालिन ने कहा कि हवाई अड्डा 2,000 एकड़ क्षेत्र में बनेगा और इसकी क्षमता प्रति वर्ष 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार होसुर में बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। होसुर राज्य में वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक सामान और ईवी विनिर्माण क्षेत्रों में बहुत सारे निवेश आकर्षित कर रहा है। इसे एक प्रमुख आर्थिक केंद्र बनाने के लिए मास्टरप्लान तैयार किया जा रहा है और इसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे से कृष्णागिरी और धर्मपुरी जिलों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। श्री स्टालिन ने यह भी घोषणा की कि चेन्नई में अन्ना सेंटेनरी पुस्तकालय और मदुरै में कलैगनार सेंटेनरी पुस्तकालय और प्रौद्योगिकी केंद्र (दिवंगत मुख्यमंत्री और डीएमके संरक्षक एम करुणानिधि के नाम पर) बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि कोयंबटूर में इसी तरह के पुस्तकालय का निर्माण इस साल के अंत में शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *