सीवान : बिहार में सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह पिकअप वैन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि धनौती गांव के समीप मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग पर पिकअप वैन की चपेट में आने से साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
मृतक की उम्र करीब 45 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है।