गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भोपाल में बारिश बनी आफत दो राज्याें के मुख्यमंत्रियों का दौरा रद्द

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल सुबह से जारी बारिश के करीब 36 घंटे बाद भी अनवरत जारी रहने के चलते एक तरफ जहां समूचा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं आज हो रही मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक में दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को खराब मौसम के कारण वर्चुअली शामिल होना पड़ रहा है। राजधानी में आज गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में ये बैठक हो रही है। इस बैठक में मध्यप्रदेश समेत छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्रियों को भी शामिल होना था। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बैठक में शामिल होने भोपाल नहीं आ पाने के कारण इसमें वर्चुअली शामिल हो रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर तेज हवाओं के साथ लगातार हो रही बारिश ने करीब आधे से ज्यादा शहर की बिजली गुल कर दी है। स्थान-स्थान पर पेड़ गिरने और जलभराव की खबरें हैं। भारी बारिश की आशंका को देखते हुए कल ही जिला कलेक्टर ने सभी स्कूलों के आज अवकाश रहने की घोषणा कर दी थी। आज बारिश के कारण स्थानीय बोट क्लब पर क्रूज के बड़े हिस्से और कई नावें डूबने के वीडियो सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं खराब मौसम के कारण आज सुबह से कई विमान सेवाओं के अन्यत्र डायवर्ट किए जाने की भी सूचना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *