कोटा : राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस लि. (आरएसजीएल) ने आज शहर के विभिन्न इलाकों में रोड शो करते हुये उपयोग के लाभ, पाइप लाइन से घरेलू गैस कनेक्शन प्राप्त कराने और इससे लाभ, सीएनजी की उपलब्धता और उसके लाभ एवं आरएसजीएल की गतिविधियों की जानकारी दी।
आरएसजीएल के उप महाप्रबंधक (मार्केटिंग) विवेक रंजन, उप महाप्रबंधक (ऑपरेशन) सी पी चौधरी, उप महाप्रबंधक (परियोजना) आनन्द आर्य, प्रभारी अधिकारी अविनाश सिंह सहित अधिकारियों ने शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) और सीएनजी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए यह रोड शो आयोजित किया गया।
आरएसजीएल ने शहर के दीन दयालनगर, आरके पुरम, श्रीनाथ पुरम के विभिन्न इलाकों में रोड शो करते हुए लोगों को पीएनजी-सीएनजी के उपयोग के प्रति जागरुक किया और नये कनक्शनों की उपलब्धता और प्रमोशनल गतिविधियों की जानकारी दी। केन्द्र सरकार के पेट्रोलियम एण्ड नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड के निर्देशानुसार समूचे देश में 26 से 31 जनवरी 2024 तक यह अभियान चलाया जा रहा है।
पीएनजी-सीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देने को किया रोड़ शो