गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मुबंई में शॉपिंग सेंटर के बाहर गोलीबारी

मुबंई: महाराष्ट्र के मुबंई में दो अज्ञात लोगों ने बांद्रा और खार के बीच लिंकिंग रोड़ पर एक शॉपिंग मॉल के बाहर गोलियां चलाई और भाग गए। हालांकि इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। खार पुलिस के अनुसार यह घटना शाम को करीब सात बजकर बीस मिनट पर हुई। पुलिस ने कहा कि दो आदमी मोटरसाइकिल पर आए और गजेबो शॉपिंग सेंटर पर रुके और हवा में तीन गोलियां चलाई और जमीन पर एक पत्र फेंककर भाग गए।
स्टोर के मैनेजर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूसों को खोजने का प्रयास किया ताकि हथियार की पहचान हो सके। पुलिस ने वहां फेंके गए पत्र की जांच की। जिसमें हिंदी में लिखा था कि कोई भी यहां व्यापार करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस दुकान के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *