गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शुभेंदु ने ममता पर साधा निशाना साधा

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला किया। अधिकारी ने ट्विटर पर आरोप लगाया, “शाहजहाँ शेख, ममता बनर्जी द्वारा बनाया गया फ्रेंकस्टीन से कम लोकप्रिय है। केश्तो मोंडल का एक ‘स्तरीय प्रतिरूप’ है, जिसने बशीरहाट सब डिवीजन और उत्तर 24 परगना जिले के एक बड़े हिस्से को अपनी व्यक्तिगत जागीर में बदल दिया है।”
उन्होंने आरोप लगाया, “एक कुख्यात माफिया जिसने वाम मोर्चे के शासन के दौरान ‘रेड फ्लैग एक्शन स्क्वाड’ के नेता के रूप में शासन किया था। जब वाम मोर्चा से उसे बाहर का रास्ता दिखाया तो ममता बनर्जी की पार्टी में रेड कार्पेट बिछा कर उसका स्वागत किया गया था।”
उन्होंने कहा, “तब से शाहजहाँ शेख ने क्षेत्र के मछली फार्मों पर अपना नियंत्रण कर लिया और अपना आधिपत्य स्थापित किया। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों के बाद बशीरहाट सब डिवीजन में चुनाव पूर्व हिंसा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता शाहजहाँ शेख ने कई ग्राम पंचायत क्षेत्रों में भाजपा के पक्ष में मतदान करने वालों पर हमला किया था।”
उन्होंने कहा, “24 परगना जिले में प्रदीप मंडल और सुकांत मंडल के अलावा संदेशखाली में भाजपा के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मारे गए। चूंकि उसे हाई लेबल का संरक्षण प्राप्त था इसलिए कानून के हाथ उन तक नहीं पहुंच सके।”
उन्होंने कहा, “आज मैं (शुभेंदु अधिकारी) इस पर प्रकाश क्यों डाल रहा हूँ? क्योंकि, शाहजहां शेख कई मछली फार्म, मत्स्य प्रसंस्करण प्लांट और उससे संबद्ध व्यवसायों का मालिक है और सरबेरिया मोड़ पर ईंट भट्टे और एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का संचालन करता है। उनके नामांकन पत्र में भरा गया है कि उसकी वार्षिक आय महज 19 लाख 83 हजार ही है। जबिक उस व्यक्ति के पास कई इमारतें हैं, कई एकड़ जमीन है और हाल ही में पार्क सर्कस कोलकाता में एक नया घर बनवाया है। नामांकन पत्र के लिखा गया है कि भूमि और भवन की कीमत करीब पांच करोड़ है, जबकि असल में उसकी कीमत कई करोड़ रुपए है।” अधिकारी ने कहा कि शाहजहाँ शेख की संपत्ति और आय के संबंध में तथ्यों को छुपाने का प्रयास किया गया है जिसकी भी जाँच की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *