शिमला : हिमाचल आम आदमी पार्टी (आप) चम्बा में हुई युवा मनोहर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है और साथ ही इस पूरी घटना की निष्पक्ष जांच एवं दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग करती है। आम आदमी पार्टी नेता चमन राकेश अजटा ने कहा है कि इस दुःख की घड़ी में आम आदमी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और संवेदना प्रकट करती है लेकिन इस घटनाक्रम को जिस प्रकार से राजनीतिक रंग देने की कोशिश की जा रही है वो बहुत ही चिंता का विषय है ।
इसके साथ ही श्री अजटा ने ये भी कहा कि यदि नेता विपक्ष जय राम ठाकुर जी के बयानों में सच्चाई है तो यह जांच का विषय है कि पिछले 25 वर्षो से इस घटना के लिए जिम्मेवार व्यक्ति इतनी गैरकानूनी तरीके से बेशुमार दौलत इक्कठी कर रहा था तो वहां का प्रशासन व राज्य सरकार 25 वर्ष से उसको क्यों शरण दे रही थी ? इस व्यक्ति के तार क्या किसी आतंकवाड़ी संगठन से भी जुड़े हुए थै या किसी पार्टी और नेता विशेष की शरण में वो पलता रहा जिसका खामयाजा एक गरीब युवा को अपनी जान से हाथ धोकर भुगतना पड़ा। क्या इस आरोपी ने इस तरह की अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया था या उनमें संलिप्त रहा था ।
अजटा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से कानून को हाथ में लेकर घरों को जलाने, गाडियां तोड़ने और माहोल खराब की घटना और इनमे संलिप्त लोगो के खिलाफ करवाई करने की अपील की है ताकि राजनीति की आड़ में हिमाचल जैसे प्रदेश का नाम खराब न हो।
युवा मनोहर की निर्मम हत्या की कड़ी निंदा करती है