गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ठाकुर गुरू नानक देव विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे

नयी दिल्ली : केन्‍द्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर मंगलवार को अमृतसर में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के 52 वें वार्षिक खेल पुरस्कार वितरण समारोह में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
समारोह में खेलो इंडिया और अखिल भारतीय अंतर विश्‍वविद्यालय स्‍तर पर विभिन्न खेल विधाओं में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जायेगा। उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को नकद पुरस्कार और विश्वविद्यालय स्तर पर समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कॉलेजों को ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।
इस अवसर पर श्री ठाकुर के अलावा पंजाब के खेल और युवा सेवा विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत कुलपति प्रो. जसपाल सिंह संधू भी मौजूद रहेंगे।
गुरु नानक देव विश्वविद्यालय ने खेल के क्षेत्र में अभूतपूर्व सफलता हासिल की है और प्रतिष्ठित मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी 23 बार जीती है। इसने देश को 35 अर्जुन पुरस्कार विजेता, 6 पद्मश्री पुरस्कार विजेता और 2 द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता दिए हैं।
विश्वविद्यालय हर वर्ष खेल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करता है जिसमें लगभग 250 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *