सतना : मध्यप्रदेश के मैहर जिले में अमदरा थाना क्षेत्र के बारी गांव के निकट एक तेज रफ्तार डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दो लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार शुक्रवार रात हुए इस हादसे में मृत दोनों व्यक्तियों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहनचालक ने बाइकसवारों को पीछे से टक्कर मारी।