गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रैक्टर ने पिकअप वाहन में मारी टक्कर, तीन की मौत, एक दर्जन के करीब घायल

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले के ऊमरी-भिंड मार्ग पर पिकअप वाहन को ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और एक दर्जन के करीब घायल हो गए जिनको भिंड अस्पताल में भर्ती में कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछण्ड निवासी सत्यपाल जाटव कल अपनी बेटी का फलदान लेकर भिंड आए थे। फलदान चढाकर रात्रि को पिकअप वाहन से वापस मछण्ड जा रहे थे। तभी अकोडा के पास ईंटों से भरी एक टैक्टर-ट्राली ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे पिकअप में सवार भगवान जाटव (60), रणवीर जाटव (35) और रिंकू जाटव (40) की मौके पर ही मौत हो गयी।
हादसे में एक दर्जन के करीब लोग घायल हो गए जिनको भिण्ड अस्पताल में दाखिल कराया गया है। ऊमरी थाना पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *