गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ट्रक में लगी आग, चालक की मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के चिल्ला क्षेत्र में बुधवार को एक गिट्टी भरे ट्रक के पेड़ से टकराकर पलटने के बाद लगी आग से जलकर ट्रक चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर गवेंद्र पाल गौतम ने बताया कि बांदा – कानपुर मार्ग पर स्थित पलरा गांव के निकट बगिया नामक स्थान के पास बांदा से चिल्ला की ओर जा रहा एक गिट्टी भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गया और उसने आग लग गयी।

सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया। बाद में दमकल ने आग को काबू किया। तब तक ट्रक में फंसे अमेठी जिला के इनौना थाना क्षेत्र के नवखेरा गांव निवासी 40 वर्षीय ट्रक चालक सुशील कुमार की मौके पर जलकर मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *