धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे में आज अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नगर पंचायत कुरूद के डबरापारा वार्ड नं 8 निवासी सिरवंती बाई वर (40) एवं डागेंद्र धीवर (20) ग्राम भटगांव खोरपा छट्टी कार्यक्रम में गये थे। जहां से मोटरसाइकिल से वापस कुरूद आ रहे थे।
कुरूद में संगवारी ढाबा के पास अज्ञात वाहन बाइक को जबरदस्त ठोकर मार फरार हो गया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए चीरघर लाया। पश्चात दोनों के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर उसकी पतासाजी कर रही है।