बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तेलंगाना पुलिस टास्क फोर्स और हनुमकोंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कालसी में दो माओवादियों और भाकपा-माओवादी पार्टी के तीन समर्थकों को गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार माओवादियों के पास से पुलिस ने 50 जिलेटिन की छड़ें, 50 डेटोनेटर, 74,000 रुपये नकद, साहित्य, एक कार, सेल फोन, आधार और चुनाव पहचान पत्र जब्त किए हैं।
तेलगांना सेंट्रल जोन के डीसीपी अशोक कुमार के अनुसार मुलुगु रोड के क्षेत्र में कल शाम जब पुलिस ने संदिग्ध वाहन की जांच की, तो कार में विस्फोटक और माओवादी पार्टी से संबंधित साहित्य से भरा एक बैग मिला। चालक समेत तीन अन्य लोगों से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादी पार्टी के सदस्यों और हमदर्द के रूप में की।
दो माओवादी और तीन समर्थक गिरफ्तार