गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में 10.61 करोड़ रुपये की डिजिटल धोखाधड़ी में दो व्यक्ति गिरफ्तार

हैदराबाद : तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो (टीजीसीएसबी) के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन (मुख्यालय) ने 10.61 करोड़ रुपये की डिजिटल धोखाधड़ी में शामिल दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
डीजीपी कार्यालय से मंगलवार को जारी एक पुलिस बयान के अनुसार दोनों आरोपियों को बेंगलुरु में पकड़ा गया।उन्हें हैदराबाद लाया गया है।यह गिरफ्तारी 10 सितंबर को हैदराबाद के व्यक्ति की ओर से दर्ज करायी गई शिकायत के बाद हुई है, जिसे जालसाजों ने खुद को मुंबई पुलिस बताकर धोखा दिया था।
आरोपी ने झूठा दावा किया कि पीड़ित का बैंक खाता, जो उसके आधार और पैन का उपयोग करके खोला गया था, मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था। उन्होंने पीड़ित को प्रवर्तन निदेशालय और आयकर विभाग से फर्जी पत्र भेजकर कानूनी कार्रवाई और कारावास की धमकी देकर 10.61 करोड़ रुपये अपने खातों में स्थानांतरित कर लिए।आरोपी-विनय कुमार एस खड़के (23) और मारुति जीएच (28) मेसर्स टिंकन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के तहत चालू खाते के संयुक्त खाताधारक थे, जहां धोखाधड़ी की गई राशि के 4.62 करोड़ रुपये स्थानांतरित किए गए थे। पुलिस ने अपराध को अंजाम देने में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं।धोखाधड़ी नेटवर्क में अन्य लोगों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *