गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

झारखंड में गांव की सरकार, भाजपा की सरकार

रांची : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में गांव की सरकार भाजपा की सरकार है,पंचायत चुनाव में आए परिणाम से ये बात पूरी तरह स्पष्ट है। श्री प्रकाश ने आज पार्टी के प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकतंत्र में पंचायती राज व्यवस्था की बड़ी भूमिका है।देश की आत्मा गांव में बसती है। झारखंड की 70%आबादी गांवों में निवास करती है।
श्री प्रकाश ने कहा कि ग्राम स्वराज का सपना गांधी जी ने देखा था। उन्होंने पिरामिड व्यवस्था,ट्रस्टीसिप के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण की बात की थी ,लेकिन उनके अनुयायी बनने का दंभ भरने वाली कांग्रेस ने कभी भी ग्राम विकास पर जोर नही दिया।उन्होंने कहा कि झारखंड में वर्षों बाद पंचायत चुनाव भाजपा की सरकार ने हो कराया था। गांव में चौपाल लगाकर योजना बनाने का काम भाजपा की सरकार ने ही किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांवों की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन लाने का श्रेय भाजपा सरकार को है।
श्री प्रकाश ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव पिछड़ा समाज के हक और अधिकार को कुचलते हुए कराया। जिसके लिए भाजपा ने लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न पंचायत चुनाव को भाजपा ने अपने जनाधार को एवम वैचारिक अधिष्ठान को बढ़ाने में किया। जिससे चौकाने वाले परिणाम आए। जिला परिषद,पंचायत समिति,मुखिया के 10222सीटों में 5361पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत हासिल की। इस प्रकार 51%से सीटों पर भाजपा के कार्यकर्ता जीते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *